Naari Disha Kendra

  • Home
  • About Us:
  • Our Projects
  • More
    • Home
    • About Us:
    • Our Projects
Naari Disha Kendra
Naari Disha Kendra
  • Home
  • About Us:
  • Our Projects

Join Naari Disha Kendra and take your business to the next level

नारी दिशा केंद्र, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम.

हमारे बारे में :-

  • नारी दिशा केंद्र,  एक सशक्त पहल है, जो कौशांबी जनपद की ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है। नारी दिशा केंद्र के माध्यम से हम समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने पर केंद्रित है। हम पंचायत स्तर पर कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और पुरूषों को अर्थिक विकास और सशक्तिकरण की नई राह प्रशस्त करा रहे हैं।

     

हमारा उद्देश्य :-

  • हमारा उद्देश्य :- नारी दिशा केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को स्वरोजगार के विभिन्न आयामों से जोड़ते हुए उनके आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान देना है।  
    आर्थिक सशक्तिकरण :- महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर प्रदान करना।  
    कौशल विकास और लघु उद्योग:- फूड प्रोसेसिंग, प्राकृतिक कृषि, जैविक खाद, पशुपालन, हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, ई-बैंकिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी सेवाओं में दक्षता विकसित करना।  
    सामाजिक समानता :- महिलाओं को समाज में उनके अधिकार और भूमिका के प्रति जागरूक करना। 

हमारी सेवायें :-

  • हमारी सेवाएं :-हम पंचायत स्तर पर निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करते हैं: 
  • 1. प्रशिक्षण कार्यक्रम :-


  • प्राकृतिक कृषि एवं मृदा परीक्षण। 
  • किसान समूह एवं कौशल विकास। 
  • फूड प्रोसेसिंग और हस्तशिल्प।  
  • डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया प्रबंधन।  
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का उपयोग।  
  • कंपनी रजिस्ट्रेशन, GST फाइलिंग, और उद्यम पंजीकरण।  
  • स्वयं सहायता समूह (SHG) निर्माण और प्रबंधन।

बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन :- 


  •  महिलाओं और ग्रामीण समुदाय को ई-बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन की सुविधाओं से परिचित कराना।
  • बैंक की ग्रामीण शाखा खुलवाना। 
  • कूरियर बुकिंग केंद्र खोलना। 


3. सामूहिक उद्यमिता :-  छोटे और मध्यम लघु उद्योगों के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना। ग्रामीण उद्यमिता को नई पहचान देना।  

Copyright © 2025 Naari Disha Kendra - All Rights Reserved.


Powered by SSS-FOUNDATION